STORYMIRROR

Dr Teena Rao

Inspirational

4  

Dr Teena Rao

Inspirational

तुम भारत के सैनिक हो

तुम भारत के सैनिक हो

2 mins
663

तुम भारत मां के बेटे हो,

तुम भारत की शान हो,

तुम भारत का गौरव हो,

तुम ही अभिमान हो,

तुम से ही मान इस देश का,

तुम ही सम्मान हो,

तुमसे ही सुरक्षित सिंदूर हर सुहागन का, 

तुमसे ही लाज बची है मां के आंचल की,

तुम से ही एक बहन की राखी है, तुम सच्चे अर्थों में सेवक हो,

भारत मां के राज दुलारे हो,

तुम सच्चे अर्थों में एक सैनिक हो, तुम हिंदुस्तान का शौर्य हो,

तुमसे ही राखी, दीपावली, होली है

तुमसे ही सब त्यौहार है,

तुम से ही हर व्यक्ति को आस, तुम से ही मिठाइयों में मिठास है,

तुम हो तो हर मां, को हर व्यक्ति को सुरक्षा का एहसास है,

तुम देश का स्वाभिमान हो,

तुम हर नागरिक का अभिमान हो,

हंसते-हंसते तुम भारत मां (सीमा) पर प्राण निछावर कर देते हो,

अपने परिवार को अनाथ कर,

ना जाने कितनों को अनाथ होने से बचा लेते हो,


बहुत दुखी होता है मन जब तिरंगे में लिपट कर तुम आते हो,

अपनी मां, पत्नी और बच्चों को छोड़ तुम भारत मां पर प्राण अपने न्योछावर करते हो,

रोता बिलखता छोड़ कर अपने परिवार को ,

तुम "शहीद" कहलाते हो,

तुम शूर हो तुम वीर हो,

तुम सच्चे अर्थों में बलिदान की पराकाष्ठा हो,

तुम ही महावीर हो ,

नतमस्तक हो कर के ,

ए भारत मां के सपूत बेटे,

प्रणाम तुझे मैं करती हूं ,

गाथा तुम्हारी अनंत ,अपार ,

अकथनीय है,

"गागर में सागर" भरने का सूक्ष्म प्रयास करती हूं,

तू अमर रहे, तू अजर रहे, अपराजित रहे,

यह विनती ईश्वर से करती हूं, भारत मां के लाल को,

 "करबद्ध" होकर के "नमन" आज मैं करती हूं।

भारत माता की जय।  



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational