STORYMIRROR

PRAVIN MAKWANA

Inspirational

4  

PRAVIN MAKWANA

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
344


देश की शान तिरंगा है,

देश का मान तिरंगा है।

मेरा अभिमान तिरंगा है, 

मेरा ही जान तिरंगा है।

मेरा सम्मान तिरंगा है,

मेरा परिवार तिरंगा है। 

मेरा ध्वज राष्ट्र तिरंगा है,

मेरा शान तिरंगा है।

देश की शान तिरंगा है।।

लाखों लोगों ने इस तिरंगे के लिए जान गवांए हैं,

तब जा करके हम आसमान में ध्वज फहराए हैं।।

यह जाति पाति का नहीं ध्वज है, यह हमको राह दिखाता है।

एकजुटता बनी रहे,हमको ये दर्शाता है।।

केसरिया है ताज हमारा हमें निडर बतलाता है,

मध्य चक्र सुशोभित है जो हमको समय बताता है।।

स्वेत रंग है सबसे प्यारा इसने हमें दर्शाता है,

मुश्किल में हूं, रहे वतन तो भी प्रीत जगाता है।।

यह तीन रंग का मेरा तिरंगा मेरा मान बढ़ाता है,

हमको है इस की कद्र करना अपनी शान बचाना है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational