STORYMIRROR

Shruti Sharma

Inspirational

4  

Shruti Sharma

Inspirational

थोड़ा और जी लूं...

थोड़ा और जी लूं...

1 min
376

बेचैन है दिल 

क्या भाग जाऊं कही

या समझा लूं खुद को थोड़ा


थक चुकी हूँ मैं

क्या मान लूं हार अभी

या सिख लूँ कुछ नया


निराश हूं मैं खुद से

क्या हो जाऊं मैं खुद से खफा

या मना लूं खुद को थोड़ा 


बेबसी है थोड़ी सी

क्या छोड़ दूं खुद को अकेला

या थाम लूं हाथ खुद का


बंजर है उम्मीद 

क्या मुरझा जाऊं मैं

या बो दूँ बीज हरा


शाम अभी ढला नहीं

क्या खो जाऊं इन रातों में

या आने दूँ एक और सवेरा नया


जीवन है ये मेरा

क्या सुनूं मैं सबकी

या हो जाऊं मतलबी थोड़ा

और जी लूं खुद के लिए थोड़ा...



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational