STORYMIRROR

Jyoti Swami

Classics

4  

Jyoti Swami

Classics

थैला

थैला

1 min
436

थैला है, एक में अनेक रूपों का है यह थैला।

स्कूल बैग, ज्ञान का विस्तार  है यह थैला।

हम सबके बचपन का यार-दोस्त है यह थैला।।

कैरी बैग, उपयोगी और मूल्यवान है यह थैला।


शोरूम में दाम लेकर दिया जाता है यह थैला।

ओर दुकानों में बस यूं ही मिल जाता है यह थैला।।

हैंड बैग, वर्किंग वुमन का राजदार है यह थैला।

ऑफिस बैग व ड्रैसिंग कैरियर भी बन जाता है यह थैला।।


नई-नई माँओं का सच्चा सहायक है यह थैला।

बच्चों की एसेसरीज का भण्डार है यह थैला।।

कंधे पर लटका, सोपिस्टिकेटेड दिखता है यह थैला।

हाथ में आकर बन जाता, माल ढ़ोने वाला यह थैला।।


सपनों और उम्मीदों से भरा होता है यह थैला।

हर रूप में हर वर्ग का संगी-साथी है यह थैला।।

आओ हम अपनायें घर का थैला, तजकर प्लास्टिक का थैला।

प्रकृति प्रेमी है, आत्मनिर्भर भारत का संदेशवाहक है यह थैला।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics