STORYMIRROR

Mohammad Suhail

Abstract Inspirational

4.5  

Mohammad Suhail

Abstract Inspirational

तेरी मासूमियत के नाम

तेरी मासूमियत के नाम

1 min
21


​तुम्हारी सादगी देखूँ या मासूमियत तुम्हारी,
ये दुनिया छल-कपट की है, तुम कितनी हो बेचारी।
💞
​कोई भी खेल जाता है तुम्हारे नेक जज़्बों से,
तुम्हें तो अब भी लगती है ये सारी दुनिया प्यारी।
💞
​नज़र आती नहीं तुमको किसी की चालें और साजिश,
मगर ये साफ़-गोई है तुम्हारी सबसे भारी।
💞
​उन्हें लगता है तुम कमज़ोर हो, पर वो ये क्या जानें,
दुआएं साथ चलती हैं तुम्हारी बन के सवारी।
💞
​जरा सा वक़्त लो लेकिन कलम को थाम लो फिर से,
तुम्हारी चुप से रोती है ये 'प्रतिलिपि' बेचारी।
💞
​भरोसा फिर से जागेगा, सवेरा फिर से आएगा,
अभी जो रात काली है, वो ढलने की है तैयारी।
💞
​चले आना कि साए की तरह हम साथ खड़े हैं,
तुम्हारी जीत की खातिर खड़ी है ये दुनिया सारी।

        "(MOHAMMAD SUHAIL)"


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract