STORYMIRROR

तेरा भी और मेरा भी

तेरा भी और मेरा भी

1 min
27K


प्यार जता के दिल टूटा है तेरा भी और मेरा भी 

हम से देखो रब रूठा है तेरा भी और मेरा भी

दिल जो कहता है कि तुम से प्यार नही है मुझ को अब

सच मानो तो दिल झूठा है तेरा भी और मेरा भी

आ भी जा कि हम तुम दोनो इक दूजे के साथ रहें

दुनिया ने तो घर लूटा है तेरा भी और मेरा भी

जहाँ हवा के रुख़ ले जाएँ अब इक दूजे के साथ चलें?

रस्ता तो पीछे छूटा है तेरा भी और मेरा भी

आने वाली नस्लें आ के इस की छाओं में बैठेंगी

प्यार तो बरगद का बूटा है तेरा भी और मेरा भी

इक दूजे के क्या लगते हैं किस को समझ ये आयेगा

नाम-ए-रिश्ता तो झूठा है तेरा भी और मेरा भी

इक दूजे का दिल छोड़ा तो तूने मैने क्या है पाया

सच बोलूं तो घर छूटा है तेरा भी और मेरा भी

बाहर से गर देखो हम को कितने प्यारे लगते हैं

अंदर अंदर सब टूटा है तेरा भी और मेरा भी

जिस की खातिर लड़ते थे हम बचपन में हर शाम सुनो

चाँद तो वो छत पर छूटा है तेरा भी और मेरी भी

आहल-ए-दुनिया जिस को मज़हब जिस को सरहद कहती है

उन दोनों ने सब लूटा है तेरा भी और मेरा भी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational