STORYMIRROR

Praveen Gola

Inspirational

4  

Praveen Gola

Inspirational

स्वच्छ भारत

स्वच्छ भारत

1 min
386

स्वच्छ भारत अभियान में 

अपना योगदान बनायें,

गाँधी जी के स्वपनों को,

साकार कराये।


मेरा भारत कितना महान,

सबको मिलती इससे पहचान,

इसे स्वच्छ रखना है हमारा कर्तव्य,

तभी तो दिखेगा ये और भी भव्य।


अज्ञानता वश हम कूड़ा फैलाते,

अपने शहर को अस्वच्छ बनाते,

फिर एक दिन समझ ज्ञान स्वच्छता का,

हम फिर से स्वच्छता अभियान चलाते।


गंदगी से बीमारियाँ हैं आती,

ढेरों जाने अपने साथ ले जातीं,

कम होती देश की जनसंख्या से,

फिर हमारे हृदय में भय ले आती।


इसलिये चलो आओ आज ये प्रण करें,

कि अपने भारत को भी उज्जवल करें,

मिटा दे यहाँ से गंदगी का नामोनिशान,

स्वच्छ भारत अभियान को दें एक नई पहचान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational