STORYMIRROR

Shivam Vishwakarma

Abstract Romance

4  

Shivam Vishwakarma

Abstract Romance

स्वागत

स्वागत

1 min
280

अवगत हो तुमको प्रेम हमारा, 

मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है

तुम तो हो मेरे खास अतिथि, 

मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है।।


जीवन के तुम कंत मेरे, 

हर दिन के तुम आनंद मेरे,

शुभ गुन के तुम धारक हो, 

मेरे दुखों के संहारक हो,


आनंदों के अंश हो तुम, 

पूजूं तो परम हंस हो तुम,

सबको सूचित हो न हो,

मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है,


तुम तो हो मेरे खास अतिथि,

मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract