STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Inspirational

4  

Gurudeen Verma

Inspirational

सुनो रे सुनो तुम यह मतदाताओं

सुनो रे सुनो तुम यह मतदाताओं

1 min
376


आया है मतदान का त्यौहार, हम यह त्यौहार ऐसे मनाएं।

 क्यों जरूरी है मतदान करना, हम चलकर सबको यह बताएं।।

-------------------------------------------------------------------

सुनो रे सुनो तुम यह मतदाताओं।

नहीं भूलना तुम मतदान करना।।

मतदान तुमको अधिकार मिला है।

जरूर अपना तुम मतदान करना।।

सुनो रे सुनो तुम --------------------।।


बहुत महत्व रखता है मतदान तुम्हारा।

लोकतंत्र की रक्षा और शान के लिए।।

सपनें तुम्हारे साकार करने के लिए।

तुम्हारी इज्जत और सम्मान के लिए।।

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए।

जरूर अपना तुम मतदान करना।।

सुनो रे सुनो तुम --------------------।।


मिला है मुश्किल से देश को लोकतंत्र।

जो बनता है जनता से, जनता के लिए।।

शासन जिसमें होता है जनता द्वारा ही।

जरूरी है लोकतंत्र , जनता के लिए।।

लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए।

जरूर अपना तुम मतदान करना।।

सुनो रे सुनो तुम --------------------।।


मतदान के लिए करना तुम जागरूक।

अपने परिवार, दोस्त और समाज को।।

मतदान का बताना तुम जरूर महत्व।

अपने पड़ौसी, शहर और गाँव को।।

मतदान के प्रति जागरूकता के लिए।

जरूर अपना तुम मतदान करना।।

सुनो रे सुनो तुम --------------------।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational