STORYMIRROR

Shelly Kiran

Comedy

3  

Shelly Kiran

Comedy

सुनो कविता!

सुनो कविता!

1 min
14.1K


सुनो कविता,

तुम्हारा धर्म क्या है?
नदियों,झरनों,
पक्षियों,पशुओं,
किताबें,
सबके धर्म हैं यहाँ,

तुम्हारी जाति क्या है?
किस किस के लिए अछूत हो तुम,
कौन कौन भ्रष्ट तुम्हें छूकर?
पवित्र होती हो जाकर कहाँ?

तुम्हारी भाषा क्या है?
किस किस विषय तक सीमित,
किस किस क्षेत्र तक?
राइट हो या लेफ़्ट?
बुद्धिजीवी हो या फ़ासीवादी?
जवाब दो?
या दे दो जाँ..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy