STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Inspirational

सफेद रंग

सफेद रंग

1 min
373


जीवन जीने का सबसे अच्छा ढंग है,

अगर तुमने कभी नहीं होना तंग है।

मन के अंदर बाहर कोई फर्क ना रखो।

निष्कपट हमेशा अपना मन रखो।

झूठा मूठा ढोंग रचा कर

झूठी दिलासा किसी को मत देना।

साथ दे सको तो दे देना,

पर किसी को झूठे भरोसे पर मत रखना।

सच्चा मन परमात्मा का वास है।

परमात्मा से छल मत करना।

स्वयं की आत्मा में भी है परमात्मा का वास,

बस इतना सा तुम ध्यान रखना।

जीवन आराम से जी जाओगे।

अंत समय भी परमात्मा की गोद ही पाओगे।

आज परमात्मा की सृष्टि में किसी का भी भला करो तो,

अपनी परेशानी में भी साथ अपने परमात्मा को ही पाओगे।

बस यही जीवन जीने का सबसे अच्छा ढंग है।

अगर जीवन में तुमने कभी ना होना तंग है।

जीवन के सुख दुख सब परमात्मा को अर्पण कर दो।

मन में धारण उसकी छवि का केवल ध्यान तुम कर लो।

परमात्मा के ख्याल में जब तुम बिल्कुल खो जाओगे।

कोई भी पीड़ा फिर भला कहां पाओगे।

जीवन की हर परेशानी में अपना सर उनकी गोद में ही पाओगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational