STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

संसार को स्वर्ग बनाओ

संसार को स्वर्ग बनाओ

1 min
38


वैर विरोध त्यागकर, सबको सम्मान देते जाओ

सर्व मुश्किलें मिटाकर, जीवन आसान बनाओ


पीड़ा किसी की देखकर, तुम कर देना सहयोग

जग को सुखी बनाने का, ये है सुन्दरतम प्रयोग


खुद को सागर बनाकर, सबको दिल में समाओ

हॄदय में अपनापन जगाकर, स्नेह लुटाते जाओ


फैले सारे विश्व में, शान्ति की ऐसी क्रांति लाओ

एक दूजे के लिए आपस में, स्नेह भाव जगाओ


सबको अपना समझकर, साथ देना मुश्किल में

सद्भावना का अमर दीप, जलाए रखना दिल में


ईश्वर के समान रखना, अपना दिल भी विशाल

करके नि:स्वार्थ मदद, रखना सबको खुशहाल


परमपिता की सन्तान बन, भ्रातृत्व स्नेह जगाना

सारे संसार को स्वर्ग समान, सुन्दर प्यारा बनाना!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational