STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Inspirational

4  

Gurudeen Verma

Inspirational

संघर्ष के बिना

संघर्ष के बिना

1 min
222


जीवन की कोई कहानी नहीं, संघर्ष के बिना।

होते नहीं हैं सपनें पूरे कभी, संघर्ष के बिना।।

जीवन की कोई कहानी नहीं-------------------।।


देखकर राहों में कांटें, निराश कभी होना नहीं।

देखकर पर्वत सामने, मंजिल से पीछे होना नहीं।।

मिलती नहीं है मंजिल कभी, संघर्ष के बिना।

होते नहीं हैं सपनें पूरे कभी, संघर्ष के बिना।।

जीवन की कोई कहानी नहीं------------------।।


दुनिया के तानों से तुम कभी, घबराना नहीं।

अपने भी हो जाये बेगाने तो, ऑंसू बहाना नहीं।।

नहीं सँवरती है तकदीर कभी, संघर्ष के बिना।

होते नहीं हैं सपनें पूरे कभी, संघर्ष के बिना।।

जीवन की कोई कहानी नहीं------------------।।


यह दौलत और शौहरत, मेहनत से ही मिलती है।

कामयाबी कर काम में, मेहनत से ही मिलती है।।

नहीं बनता है कोई विजेता कभी, संघर्ष के बिना।

नहीं होते हैं सपनें पूरे कभी, संघर्ष के बिना।।

जीवन की कोई कहानी नहीं-----------------।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational