STORYMIRROR

Naresh Bokan Gujjar

Inspirational

3  

Naresh Bokan Gujjar

Inspirational

समय की बात

समय की बात

1 min
288

समय कहाँ किसी की सुनता है

बस अपने मन की करत‍ा है

अति वेग है इसकी धारा में 

ये कल कल करता बहता है


है भूत भविष्य समेटे हुए

अथाह ज्ञान को लपेटे हुए

अदृश्य ये हवा सा है

समय कहाँ किसी की सुनता है

बस अपनी धुन में रहता है


मगर समय की बात सुनिए

यह जीवन की मुख्य धारा है

जिस जिस ने सुना समय को 

इसने उसको पार उतारा है 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational