STORYMIRROR

Rahul Desai

Inspirational

4  

Rahul Desai

Inspirational

समझ सको तो..!!

समझ सको तो..!!

1 min
249

समझ सको तो,

किसी की आंखो से बहते आंसू को समझो,

ज्यादा कुछ नहीं चाहते वो,

बस उनकी आंखो में छिपे उस दुख को समझो (१)


समझ सको तो,

किसी की मजबूरी को समझो,

ज्यादा कुछ नहीं चाहते वो,

बस उनकी मजबूरी के कारण को समझो (२)


बन सको तो,

किसी कमज़ोर की ताकत बन कर देखो,

ज्यादा कुछ नहीं चाहते वो,

बस उनकी कमजोरी को तुम उनकी ताकत बना दो (३)


बता सके तो,

दुनिया को किसी की विशेषता बताना,

ज्यादा कुछ नहीं चाहते वो,

बस उनकी विशेषता को तुम उनके जीने की वजह बना दो। (४)


बढ़ा सके तो,

किसी का हौसला बढ़ाना,

ज्यादा कुछ नहीं चाहते वो,

बस किसी डूबते की कश्ती को साहिल का पता बता देना .(५)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational