STORYMIRROR

Padamnave Parashar

Abstract Classics Inspirational

4  

Padamnave Parashar

Abstract Classics Inspirational

सहो मेरे भाइयो

सहो मेरे भाइयो

1 min
216

यह प्रश्न है मजबूत बने रहने का

अनबहे आंसुओं के

भार से दबे होने का

और हमेशा, हमेशा

याद रखने का कि तुम हो इंसान


अपने अंदर गहरे तक झांक कर

पाओगे आशा और हिम्मत के अंश

और गाओ, मेरे भाइयो और बहनो,

और गाओ, सूर्य साझा करेगा तुम्हारे जन्मदिन

जब तुम होगे सलाखों के पीछे


वसंत की नई घास

नुकीले बरछे गिनेंगे तुम्हारी उम्र

जब तुम शुरू करोगे नया साल

सहो मेरे भाइयों, सहो मेरी बहनों।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract