शक्ति
शक्ति
इंसान की कल्पना का जवाब नहीं
कितने गुणों का ख़ज़ाना है उसके पास
पर शायद इससे वो वाकिफ नहीं
और जादुई शक्तियों को चाहता है पाना
अपनी कल्पना को चाहता सच कर दिखाना
हर चीज़ उसकी गुलाम हो उसके हुक्म की तामिल हो
ऐसा कर वो अपनी मानवीय शक्ति से हो रहा है दूर
प्रेम की ताक़त है सबसे अनमोल
जादू इसमें ऐसा कोई न सकता बोल।
