STORYMIRROR

YAMUNA DHAR TRIPATHI

Inspirational

3  

YAMUNA DHAR TRIPATHI

Inspirational

शक्ति-पूजा

शक्ति-पूजा

1 min
210

जिसने मुझको जन्म दिया है,

पाल-पोस कर बड़ा किया है।

सही-गलत का ज्ञान कराया,

सदाचार का पाठ पढ़ाया।।


एकाकी में साथ रहे,

सिर पर जिसका हाथ रहे।

जो प्रतिपल उत्साह बढ़ाए,

संस्कार का भान कराए।।


जो अनवरत स्नेह देती है,

बदले में कुछ नहीं लेती है।

सरस्वती, लक्ष्मी, पार्वती है,

दुर्गा, काली, भगवती है।।


जो जीवन नैया पार लगाती,

सन्मार्ग, सत्य पथ दिखलाती।

सर्व शक्ति है, शक्तिमान है,

कोमल हृदय दयावान है।।


नमन योग्य है, श्रद्धावान है,

प्रार्थनीय है आस्थावान है।

वह प्रबल शक्ति है, पूजनीय है,

अर्चनीय है, वंदनीय है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational