STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:फागुनी बयार

शीर्षक:फागुनी बयार

1 min
333

पीली पीली सरसों महकी

चादर पीली माँ धरा ने ओढ़ी

शीत गमन आया बसंत

प्रकृति ने भी नव उमंग ओढ़ी


बयार मदमस्त बह चली

मानो धरा सुगन्धित हो चली

खेत खलिहानों में हरीतिमा चली

मानो रूप श्रृंगार कर चली


माँ सरस्वती हर्षित आई

विद्या का वरदान जो लाई

मन बावरा मचल उठा

सबने पूजन थाली सजाई


फागुनी सी हवा में हर्षाए

उमंग मस्ती फाग की लाये

सतरंगी मौसम खेत लहलहाए

सब तरफ खुशियां ही खुशियां आये



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational