STORYMIRROR

Nishith Joshi

Drama Inspirational

4  

Nishith Joshi

Drama Inspirational

शब्द कोष

शब्द कोष

1 min
28.3K


चलो एक सफ़र शुरू करते हैं आज

शब्द कोष के

कुछ शब्द बदलते हैं आज


बदलते हैं "बहस" को "चर्चा" में

बदलते हैं "तुलना" को "प्रेरणा" में

बदलते हैं "श्रेष्ठता" को "उत्तमता" में


चलो एक सफ़र शुरू करते हैं आज

शब्द कोष के

कुछ शब्द बदलते हैं आज


जीवन को जीना सीखो

और ज़िदंगी के शब्दकोश को बदलना सीखो

चलो शब्द कोष के

कुछ शब्द बदलते हैं आज।


जब "मैं" को बदलेंगे "हम" में

आखिर ये सफरनामा तब रुकेगा

चलो एक सफ़र शुरू करते हैं आज

शब्द कोष के

कुछ शब्द बदलते है आज...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Nishith Joshi

Similar hindi poem from Drama