शादी मुबारक
शादी मुबारक
हो शादी मुबारक ये दुआ करते हैं
इस लिबास में आप बहुत जंचते हैं
प्यारी सी दुल्हन पाकर इतरा रहे हो
जिंदगी के यूं हसीं ख्वाब सजा रहे हो
इतना याद रखना कि ये साथ नहीं छूटे
नाजुक सा दिल है यारा ये कभी ना टूटे
पैसों के पीछे प्रेम को भुला मत देना
देना तो बस यही प्रेम की दौलत देना
वफा की राह में गुलशन बिछाए रखना
बेवफाई का स्वाद जीवन में नहीं चखना
ऐसा ना हो कहीं "तलाक" की नौबत आये
"शादी मुबारक" कहने का फिर मौका आये
प्यार तो एक बार ही होता है ये याद रखना
"शादी सामंजस्य का नाम है" ये याद रखना।
