सैनिक- देश की आन बान शान
सैनिक- देश की आन बान शान
जब-जब संकट पड़ा देश पर, ढाल बन तैयार खड़े
मोह न रखते तन, मन, धन से, वो वर्दी पहनकर निकल पड़े।।
आक्रमण हो या आपात स्थिति, दमन को उसके निकल पड़े
रक्षा करते जन-जीवन की, चाहे प्राण ही क्यूँ न देने पड़े।।
थर्र-थर्र कांपता कष्ट भी उनसे, जिन्हें जान से प्यारे अस्त्र-शस्त्र लगे
साहस से अपना मार्ग बनाते, संकट की औकात दिखाने निकल पड़े।।
नभ, जल, थल में भी रक्षा करते, सबका सुरक्षित कवच भी वही बने
स्वर्ग सहित मोक्ष मिलेगा, नए इतिहास को गढ़ने निकल पड़े।।
देश की रक्षा सर्वोपरि है, चाहे अपनों से क्यूँ न भिड़ना पड़े
भय, चिंता का प्रश्न न मन में, जो धर्म पथ निकल पड़े।।
