STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

सावधानी

सावधानी

1 min
221

जीवन के हर हिस्से में 

सावधानी जरूरी है,

सबको पता है

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

शायद इसीलिए कहा भी जाता है

सावधानी ही बचाव है।

सच ही तो है

बहुत बार हमारी

जरा सी असावधानी

जीवन भर के घाव भी दे जाती है,

वहीं छोटी छोटी सावधानी

जीवन में नये मुकाम दे जाती है।

आजकल सबको

सही मायनों में सावधानी का

मतलब समझ में आया है,

इस महामारी ने कम से कम

एक बड़ी आबादी को

सावधानी का पाठ तो पढ़ाया ही है।

जरा सी सावधानी से

मौत को भी मात दे देते हैं,

जरा सी असावधानी से

जीवन तक को 

संकट में डाल लेते हैं।

जीवन के हर हिस्से में

सावधानी प्रभाव डालती है,

अपनी अहमियत का

अहसास तो कराती ही है।

सावधानी का सूत्र सब

गाँठ बाँध लीजिये,

सावधानी को जीवन में

सहचर्य बना लीजिये।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational