STORYMIRROR

Rachna Chaturvedi

Inspirational

4  

Rachna Chaturvedi

Inspirational

राखी के सवाल

राखी के सवाल

1 min
254

 

प्रश्न पूछती राखी मुझसे,

उत्तर देना मेरे भैया।

मैं नारी हूँ, मैं शक्ति हूँ,

मैं जीवन, मैं जननी हूँ।

रक्षा की मैं आस करूँ क्यों?

उत्तर देना मेरे भैया।

जगजननी से पाया संबल,

मात-पिता से मिले असीस।

रक्षा क्यों न करूँ तुम्हारी ?

उत्तर देना मेरे भैया।

रक्षा करने की क्षमता है,

मुझमें तुममें एक समान।

क्यों न तुम भी राखी बाँधो ?

उत्तर देना मेरे भैया।

रक्षा का प्रण लेकर हम-तुम,

एक दूजे को बाँधें राखी।

क्यों न बदलें रीत पुरानी ?

उत्तर देना मेरे भैया।

मैं माँगू तब करो मदद तुम,

तुम माँगो तब मैं कर दूँ।

क्यों न मिलकर वचन निभाएँ ?

उत्तर देना मेरे भैया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational