राहें
राहें
अगर तुम आओ मुझसे मिलने,
तो तुम्हारी राह देखूं,
चरागों को जलाकर
ये रास्ते रोशन कर लूं।
अगर हाथ थामों मेरा,
दिल में छिपे जज्बात,
उजागर कर लूं
अगर तुम आओ मुझसे मिलने
तो ये राहें रोशन कर दूं।
मुझे इंतजार है तेरा,
मैं तेरी राहें देखूं,
तुम आओ मुझसे मिलने
तो ये राहे फूलों से भर दूं।
बिछा कर बैठी है नेहा
पलके तुम्हारे इंतजार में
तुम कहो तो चरागों से
तुम्हारी राहें रोशन कर दूं।
अगर तुम आओ मुझसे मिलने
मैं तुम्हारी राहैं देखूं
तुम्हारे आने के रास्ते
मैं फूलों से भर दूं।

