STORYMIRROR

Urmila Singh

Inspirational

4  

Urmila Singh

Inspirational

प्यारी बिल्ली

प्यारी बिल्ली

1 min
462

मेरी प्यारी सी बिल्ली

करती रहती मनमानी

कभी पीती दूध और पानी

कभी खाती मलाई


जब सुबह में घूमने छत पर जाते

एक साथ इठलाती वह भी आती

उसे देख हम भी खुश होते

वह भी हमें देख कर खुश हो जाती


रात को जब सोने जाते

मुझसे आगे वह आ जाती

झटपट कूदकर बिस्तर पर चढ जाती

झटपट सीने से वह लग जाती


लगती मुझको प्यारी सी बेटी

यह मेरी प्यारी सी बिल्ली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational