प्यार होता है जिसके दिल में
प्यार होता है जिसके दिल में
प्यार होता है
जिस किसी के दिल में
वह हर किसी को प्यार करता है
उसे हर कोई समझे या बदले में उसे
प्यार करे
यह कोई जरूरी नहीं
एक दिल से सच्चा प्यार करने वाला
इंसान
इस दुनिया में
अपने प्यार के बदले प्यार नहीं पाता है
थोड़ा बहुत पाता है लेकिन
जितना वह करता है
उतना नहीं पाता है लेकिन
वह प्यार करने वाला व्यक्ति
फिर भी प्यार करना कभी छोड़ नहीं
पाता
वह तो होता है
प्यार का एक गहरा और
असीम सागर जो
लोगों की नफरत भरी धूप से
कभी सूख नहीं पाता
वह तो सबको देता है
जीवन
सिखाता है सबको जीना
जाते जाते भी दे जाता अपना
जीवन सबको
अपना सब कुछ अर्पित कर देता
मांगता किसी से कुछ नहीं
जो उसके पास होता
सब कुछ सबको दे देता
पाना वह जानता नहीं
मांगना वह जानता नहीं
बस देना ही उसे आता है
अपने दिल में एक दुनिया
बसाता
उसमें प्यार का एक घर
बनाता
उसमें सबको बुलाता
अपने पास रखता
ठहराता
उनका खूब ख्याल रखता
कभी भूले से भी किसी को नहीं
सताता
उसका तो धर्म ही होता
इंसानियत
अच्छाई और
सबको प्यार करना
सबको प्यार करते रहना
सबमें प्यार बांटना
कभी किसी को धोखा नहीं देना
कभी किसी से कोई दिल तोड़ने वाली
बात न कहना
कभी किसी से बेवफाई नहीं
हो जंगल चाहे बियाबान या
रेत से बने हो वहां सारे टीले
सबको हरा भरा करना
महकाना
प्यार की बारिश करना
एक बहार प्यार के फूलों की
खिलाना
बस उसकी ही
सारी दुनिया में नुमाइश
करना
वह कहीं दिखे या फिर न
दिखे या
छिपा ले खुद को कहीं एक
कोयल सा
किसी पेड़ के घनेरे पत्तों में
बस एक कोयल सा ही कूकते
रहना और
प्यार का वफा का राग ही
अलापते रहना
गाते रहना
गुनगुनाते रहना।
