STORYMIRROR

Harbir Singh's

Inspirational

4  

Harbir Singh's

Inspirational

पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ

पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ

1 min
334

आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं,

हम सब एक-एक पेड़ लगाए।

हम सबका अभिमान है,

पेड़ धरा की शान है।


यें फल और सब्जी देते,

जिनको हम सब खाएं।

भूमि कटाव को रोकते,

और बाढ़ से हमे बचाते।


पशुओं को भी देते खाना,

वर्षा को भी हरसाएँ।

पेड़ जितना ज्यादा होगा,

हमको उतना फायदा होगा।


खाद्यान बढ़ेगा धरती पर,

ऑक्सीजन भी बढ़ जाये।

वर्षा बढ़ जाये धरती पर, 

भूमि भी उपजाऊ हो जाती।


पशु-पक्षियों को मिले आसरा,

विश्व को उष्णता से बचाएं।

ग्लोबल वार्मिग घट जाए,गर

हर आदमी एक पेड़ लगाए।


पेड़ बहुत ही वफादार है,

पुत्र से ज्यादा वफादारी निभाये।

आओ हम एक नियम बनाये,

अपने पर्यावरण को खुद बचाएं।


अपने हर एक जन्मदिन पर,

हरा भरा एक पेड़ लगाएं।

आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं,

हम सब एक-एक पेड़ लगाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational