पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवस
आया भाई आया विश्व पृथ्वी दिवस आया,
पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने का सन्देश लेकर आया,
विश्व पृथ्वी दिवस आया,
लगातार कटते पेड़, घटते जंगल, बढ़ती जनसंख्या,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल, लगातार विकास के नाम पर कटते जंगल,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी का बढ़ता तापमान समुद्र का बढ़ता जलस्तर,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
बढ़ता वायु प्रदूषण, घटता ओजोन लेवल, दिखाई देते ओजोन लेवल में छेद,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
बढ़ता जल प्रदूषण, घटती पीने के पानी की मात्रा, बढ़ती औद्योगिक इकाइयां,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
बढ़ता प्लास्टिक का प्रयोग, बढ़ता मिट्टी का प्रदूषण, घटती मिट्टी की उर्वरक क्षमता,
हमारे लिए चेतावनी का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
पेड़ लगाने, पेड़ो की देखभाल करने व पेड़ो को कटने से रोकने का संदेश लेकर आया,
विश्व पृथ्वी दिवस आया,
जागरूकता के द्वारा, अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और
जगह जगह किचन गार्डन बनाने व बालकोनी व छतों पर भी
पेड़ पौधे लगाने का सन्देश लाया, विश्व पृथ्वी दिवस आया,
आया भाई आया विश्व पृथ्वी दिवस आया,
पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने का सन्देश लेकर आया,
विश्व पृथ्वी दिवस आया।