STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

परिवार

परिवार

1 min
415

हर पल दे मेरा साथ मेरी खुशियों का आधार,

मेरा परिवार ही मेरा खूबसूरत सा संसार है।


बड़े छोटों का आपस में एकजुटता का व्यवहार,

एक दूसरे के लिए मन में आदर और सम्मान,

दुख सुख में सदा ही निभाये एक दूसरे का साथ,

मेरा परिवार ही मेरे जीवन का सुख सार है।


लड़ना झगड़ना रूठना और फिर होता है मनाना,

खुशियों का है इतना खूबसूरत सा ठिकाना,

हारी बीमारी में बन कर संबल एक दूजे का रहें

मेरा परिवार लेकर आये मेरे जीवन में बहार है।


माता पिता का रहता है कठोर अनुशासन,

सख़्ती से होता दैनिक नियमों का पालन,

स्वावलंबन का पाठ पढ़ाते यहाँ पर सबको,

परिवार से दूर लगता अपना जीवन बेकार है।


बड़ों के आशीर्वाद से चलता है सबका जीवन,

मेरा परिवार ही मेरा एक छोटा सा संसार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract