प्रेरणा...
प्रेरणा...
उद्यमशील, कर्मदक्ष, आत्मविश्वासी
दृढसंकल्पित, कुशाग्रबुद्धि --
सशक्त, समर्थ एवं सजग
व्यक्तित्व हैं आप, महोदय !
महोदय, आपकाअमूल्य योगदान
विवेकानंद केंद्र विद्यालय, डिब्रूगढ़,
असम के लिए
अमूल्य, अविस्मरणीय एवं
अतुलनीय है !
महोदय, एकनिष्ठ भाव से
आत्मविश्वास सहित
अपने ध्येयमार्ग पर चलते रहने की
जो अदम्य चाह एवं प्रेरणा
आपसे मिलती है,
वो अतुलनीय, अविस्मरणीय
एवं अनन्य है !
आपका अनुभव इस नवयुग के लिए
शुभाशीष-सम है...
आपके मार्गदर्शन से
अनेकों सकारात्मक ऊर्जा का
पूर्ण संचार होता है, महोदय... !!
सदैव कर्म हेतु तत्पर...
अनंत उत्साह एवं
अंतर्शक्ति सहित
आपका एकनिष्ठ कर्तव्यपालन
हम सबको निस्संदेह
निस्वार्थ सेवापथ
पर निरंतर अग्रसर होने की
अदम्य प्रेरणा देती है... !
