STORYMIRROR

Nivedita Chakravorty

Abstract

2  

Nivedita Chakravorty

Abstract

प्रेम

प्रेम

1 min
277

प्रेम ही जीवन है

किंतु मृत्यु प्रेम सिखाती है

जब निष्प्राण हो जाती है देह

भस्म हो जाता है कण - कण

स्मृतियों को जब खरोंचते हो तुम चुपचाप

सुखद स्मृतियाँ, एक साथ बिताए पल

और जब वो पल बहुत ज्यादा नहीं मिल पाते

तब तुमको होती है अनुभूति

क्यों नहीं संबंधों में सुखद पल उगाते हो

प्रेम से भरे हुए पल

खिलखिलाती हँसी

शब्दों की चहक

हाथों का स्पर्श

विरासत में बस यही सौंप कर जाएंगे हम

बाकी सब तो माटी है

युगों की परिपाटी है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Nivedita Chakravorty

Similar hindi poem from Abstract