STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

पनघट

पनघट

2 mins
362


आधुनिकता की भेंट चढ़

कुँओं का अस्तित्व मिट सा गया है,

फिर भला पनघट बचा रहता

ऐसा संभव कहाँ है।

पहले के समय में कुँओं का जल

दैनिक उपयोग में आता था,

सिंचाई के लिए खेतों को पानी

कुँओं के सहारे ही मिल पाता था,

तब कुँओं से हम सबका

अहम रिश्ता नाता था।

कुँओं पर चौड़े चौड़े

मुंडेर बनते थे,

जिस पर बैठ कपड़े धोने के अलावा

जाने कितनी बैठकें, गप्पबाजियां

वार्तालाप, गाँव भर के

हाल हवाल होते थे।

तब कुँओं का अपना भी महत्व था

कुँओं और उसके पास

सफाई पर विशेष ध्यान था।

शादियों के अवसर

कुआँ घुमाने की रस्में होती थी,

समय विशेष पर कुँओं की भी

पूजा तक होती थी,

समय के साथ ही ये रस्म

महज औपचारिक होकर रह गई।

कुँओं का अस्तित्व मिटता गया

आधुनिकता के फेर में

कुँओं का अस्तित्व भी

महज किताबी बनकर रह गया,

नयी पीढ़ी के लिए कुआँ

किसी अजूबे सा हो गया।

कुँओं की तो अब चर्चा भी नहीं होती

कुँओं को भरकर कब्जा करने

उनका अस्तित्व मिटाने की

जैसे होड़ सी मची हुई।

अपनी पुरातन स्मृतियों को

हम मिटाने पर तुले हैं,

बड़े गर्व से खुद को

आधुनिक बनाने में लगे हैं।

तब भला विचार कीजिये

जब कुएँ ही हमें नहीं सुहाते,

तब पनघट भी तो भला

इतिहास बनने से कैसे बच पाते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract