STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़

1 min
289

पीपल का पेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर होता,

पीपल का पेड़ बड़ा हो विशाल होता,

पीपल के पेड़ की प्रत्येक हिन्दू पूजा करता,

पीपल का पेड़ प्रत्येक मंदिर के प्रांगण में होता,

पीपल का पेड़ ऑक्सीजन का भंडार होता,

पीपल का पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड सोखता व

ऑक्सीजन उत्सर्जन करता,

पीपल का पेड़ सदा हरा भरा रहता,

पीपल के पेड़ को हम रविवार को छोड़ प्रत्येक दिन जल देते,

पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में काटना निषिद्ध होता,

पीपल के पेड़ पर भगवान का वास होता, यह माना है जाता,

पीपल का पेड़ चौबीस घंटों ऑक्सीजन पैदा करता,

पीपल का पेड़ शुभ माना जाता,

पीपल का पेड़ वर्तमान की जरूरत माना जाता,

पीपल का पेड़ प्रदूषण नियंत्रण में भी कारगर माना जाता,

पीपल के पेड़ की महत्ता जान हमें भी इस पेड़ को लगाना चाहिए,

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सभी को

कम से कम एक पीपल का पेड़ लगाना चाहिए,

वृक्षारोपण आज की आवश्यकता, इसे हमें जनांदोलन बनाना चाहिए,

ज्यादा से ज्यादा पीपल के पेड़ लगे, इसका भी ध्यान रखना चाहिए,

पीपल का पेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर होता,

पीपल का पेड़ बड़ा हो विशाल होता,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational