फायकू-महाविनाश
फायकू-महाविनाश
फायकू- महाविनाश -------- कहाँ तक जायेगा ये जारी जो महायुद्ध तुम्हारे लिए। तेल के खेल में मानवता की हार तुम्हारे लिए। क्या यही नीति है विनाशक कूटनीति है तुम्हारे लिए। लाचार आज का मानव विनाश का तांडव तुम्हारे लिए। दुनिया अब जा रही महाविनाश की ओर तुम्हारे लिए। ले डूबेगा ये अहम सारी दुनिया को तुम्हारे लिए। अब भगवान ही मालिक इस संसार का तुम्हारे लिए। सुधीर श्रीवास्तव
