STORYMIRROR

MANGAL KUMAR JAIN

Inspirational

4  

MANGAL KUMAR JAIN

Inspirational

पैरों के निशान

पैरों के निशान

1 min
271


जाएंगे कहां आप बता देंगे कदमों के निशान

कितनी भी करो,नहीं छुपेंगे कदमों के निशान

पीछे आने वालों को कभी रास्ता दिखाएंगे 

आपके पैरों के निशान कम मार्ग भटकाएंगे

डगमगाते कदमों से जो आपने रास्ता बनाया

देखो, लोगों ने उसी को अपना आदर्श बनाया

यहां कौन लोग हैं जो अपना रास्ता बनाते हैं

सब बने बनाये रास्ते पर ही,पीछे चले आते हैं

आओ,कोशिश करें कि एक नया रास्ता बन जाए

ऐसे चलें कि अपने पैरों के भी निशान बन जाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational