STORYMIRROR

Shivam Rao

Inspirational

3  

Shivam Rao

Inspirational

ओल्ड इज गोल्ड

ओल्ड इज गोल्ड

1 min
314

जब कभी बहुत ज्यादा परेशान हो जाता हूं

अपने पवित्र ग्रंथ भगवत गीता 

और रामायण उठाता हूं

कुछ बातें बहुत अच्छे से समझ जाता हूं

आइए आपको भी समझाता हूं


श्री कृष्ण और राधा का मिलन एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि प्रेम का अर्थ समझाना था


श्री कृष्ण के सुदामा के चरण धोना एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि दोस्ती का मतलब समझाना था


अर्जुन के साथ युद्ध में जाना भी श्रीकृष्ण का एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि नारी अपमान की सजा बताना 


भीष्म पितामह का शिखंडी के खिलाफ

अस्त्र ना उठाना भी एक बहाना था

कभी नारी से युद्ध नहीं करते यह सब को समझाना था


श्री राम का शबरी के झूठे बेर खाना भी एक बहाना था

भेदभाव जात पात का अंतर जो मिटाना था


कृष्ण का एक भील के हाथों देह त्यागना भी एक बहाना था

मृत्यु अटल है यह सब को समझाना था



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational