STORYMIRROR

Preeti Karn

Abstract

3  

Preeti Karn

Abstract

नीम छांव

नीम छांव

1 min
251

कड़ी धूप थी जल गये पांव मेरे

कहां ढूंढते नीम के छांव घेरे।


मिला ही कहां हम जिसे आजमाते 

सफर के अलावा नहीं  ठांव  मेरे।


चला मैं बहुत पर नहीं ढूंढ पाया

पलटते रहे हैं सभी दांव मेरे।


अकेले चला उम्र भर जब सफ़र में 

बहुत याद आये मुझे गांव मेरे।


दिखा दो मुझे अब वही राह कोई 

भरे प्रीत मन के पलक पांव मेरे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract