नई शुरुआत
नई शुरुआत
जात पात का भेद भुलाकर
करें नई शुरुआत
नई हो सोच नए हो रिश्ते
नए हों सबके जज़्बात
मां हो हिंदू पिता हो मुस्लिम
बच्चे सिख ईसाई हों
भाई बहनों में नोक झोंक हो
पर ना कभी लड़ाई हो
ईश्वर अल्लाह की धरती को
चलो हम एक बनाएं
ईसा गौतम की भूमि पर
प्रेम के दीप जलाएं
नए नए मनसूबे हों सबके
नई हो हर एक बात
नई हो सोच नए हो रिश्ते
नए हों सबके जज़्बात।
