STORYMIRROR

Shilpa Sekhar

Inspirational

4  

Shilpa Sekhar

Inspirational

नेक इरादा

नेक इरादा

1 min
303

जिंदगी में धन चाहे हो कम या ज्यादा,

होना चाहिए कम‌ से कम एक नेक इरादा।

बुजुर्गों की सेवा या बेजुबान की मदद,

ऐसा काम करें जिससे दुआ मिले बहुत।


कमजोर का सहारा बनें, बनें उनकी ताकत,

भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहेगी हर वक्त।

भूखे को दे रोटी और पेड़ों को दे पानी,

बच्चों को सुनाये कोई मजेदार कहानी। 


भटके हुए को राह दिखाना,

अंधे को रास्ता पार कराना,

जो भी ‌काम करो, वो‌ निष्काम से करना।

जीवन हर किसी को एक सा नहीं मिलता,

बड़े से बड़ा पेड़ भी है तूफान में झुकता।


ना करो कभी खुद के धन पर अहंकार,

वक्त हमेशा बदलता है जैसे बदलते दिन‌ रात।

धन नहीं ‌किसी काम का मरने के बाद,

अच्छे कर्म करो, लोग हमेशा करेंगे याद।

जैसे भी हालात हो बुरा या भला,

रखना जीवन में एक नेक इरादा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational