STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Classics Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Classics Inspirational

नैतिकता

नैतिकता

1 min
273

चकाचौंध भौतिकता है

नैतिकता स्वच्छ मन बुद्धि की नियत 

नैतिकता जीवन का मौलिक मूल्य

नैतिकता का ही अनमोल जीवन।


नैतिकता ताकत है नैतिकता 

मानव को मानवता विरासत 

नैतिकता की नीति नियत से 

भुवन यह आलोकित।


थक जाना हार जाना निराशा

बेवस लाचारी भौतिकता के

चका चौध की बीमारी।


भौतिकता में परतन्त्र पुरुषार्थ

भौतिकता की लोलुपता दीमक

खोखला कर देती व्यक्तित्व 

बैभव विराट।।

छंट जाएगा अंधेरा सूरज का

निकलना नितांत सिद्धान्त विधान 

सूरज का भी अंधेरो के बाद ही अस्तित्व है।


नैतिकता मूल्यों के मानव

जीवन मे ईश्वर इच्छा और

परीक्षा नैतिकता दृढ़ता परिणाम।


नहीं टुटता नहीं विखरती नैतिकता

सच्चाई भौतिकता की चकाचौंध में

दिखती आडम्बर की परछाई।।


निराश नहीं होती नैतिकता

नैतिकता का ह्रास नहीं

नैतिकता संघषों की नीयत होती

कभी परास्त नहीं।।


शत्रु हो जाये जो भी युग में चिंता

परवाह नहींं निष्छल निर्मल निर्विकार

नैतिकता जीवन मौलिक मूल्य

प्रवाह।।


नैतिकता कपोल कल्पना नहीं

नैतिकता विडम्बना नहीं 

नैतिकता निष्काम कर्म धर्म

जीवन संसार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics