STORYMIRROR

Shreeya Dhapola

Inspirational

3  

Shreeya Dhapola

Inspirational

नारी

नारी

1 min
239


ज़िन्दगी के हर पग अपने हक़ के लिए लड़ती तू नारी

पुरुषों की इस दुनिया में अपने लिए लड़ती तू नारी


सौम्य चंचल मोहक हर रूप है तेरा मनभावन

काया छोड़ अपने गुणों से ही आगे बढ़ती तू नारी


एक हाथ में ज़िम्मेदारी दूजे में सपनों की उड़ान

धरती वायु आकाश हर क्षेत्र में अव्वल आती तू नारी


तेरे चीर को हर कर तेरी उड़ान पर जो लगाए पाबंदी

उन शैतानों की इस बस्ती में किसी से ना डरती तू नारी


दुर्गा तू ही है और रौद्र काली का भी स्वरूप है तू

इस धरा पर दुष्टों का संहार भी अब करती तू नारी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational