STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Comedy

4  

Sudhir Srivastava

Abstract Comedy

नाम या काम

नाम या काम

1 min
235

बेकार की सिरदर्दी मत पालिए

काम के चक्कर में न

खुद को डालिये,

काम में ऐसा रखा भी क्या है ?


उलझन, परेशानी के सिवा

मिलता भी क्या है ?

बस लग जाइये

भारतीय जुगाड़ तंत्र को

हथियार बनाइये,

अपना नाम कैसे हो ?


इस पर ध्यान लगाइये,

सही क्या है ?

गलत क्या है का भेद

तनिक न मन में लाइए।

बस केवल जुगाड़, जुगाड़

और जुगाड़ पर ही ध्यान लगाइये,

हर समस्या का समाधान

खुशी खुशी पाइये।


आप काम करें

ये कहां शोभा देता है,

आप तो बस जुगाड़ कीजिये

और नाम कमाइए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract