मुझे बहुत दूर जाना है
मुझे बहुत दूर जाना है
भले हों रास्ते मुश्किल
मगर चलना जरुरी है
करे पीछे कोई आंधी
तो लड़ना जरुरी है
भटकूँ खोज में खुद की
खुद को खो कर के पाना है
है मंजिल की डगर लंबी
मुझे बहुत दूर जाना है...।
जो गर डूबी मेरी कश्ती
तो लड़ लूँगी मैं लहरों से
जो लग जाए कई पहरे
तो बच निकलूँगी पहरों से
किसी की हार की न चाह
खुदसे जीत जाना है
है मंजिल की डगर लंबी
मुझे बहुत दूर जाना है...।
