STORYMIRROR

Star Helping Gamer Champions

Inspirational

4  

Star Helping Gamer Champions

Inspirational

मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर

मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर

1 min
398

तू जिंदगी को जी

उसे समझने की कोशिश न कर


सुंदर सपनो के ताने बाने बुन

उसमे उलझने की कोशिश न कर


चलते वक्त के साथ तू भी चल

उसमें सिमटने की कोशिश न कर


अपने हाथो को फैला, खुलू कर साँस ले

अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर


मन में चल रहे युद्ध को विराम दे

खामख्वाह खुद से लड़ने की कोशिश न कर


कुछ बाते भगवान् पर छोड़ दे

सब कुछ खुंद सुलझाने की कोशिश न कर


जो मिल गया उसी में खुश रह

जो सूकून छीन ले वो पाने कोशिश न कर


रास्ते की सुंदरता का लुफ्त उठा

मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational