STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

मेरे लिए सफलता का मतलब

मेरे लिए सफलता का मतलब

2 mins
251

सफलता की परिभाषा 

हर किसी की अलग अलग होती है 

मेरे लिए तो सफलता का मतलब है कि 

आज सुबह उठने पर

रात को सोने तक

मैंने जो दिन भर में पाना चाहा 

क्या मैं वह आसानी से हासिल कर पाई 

गर कर पाई तो मैं वह दिन तो 

कम से कम ठीक प्रकार से व्यतीत कर पाई और 

जो पाना चाहा उसे सफलतापूर्वक 

हासिल कर पाई 

बूंद बूंद करके ही तो घड़ा भरता है 

हर दिन जो छोटी छोटी सफलता 

प्राप्त की जाती है 

वही एक दिन बड़ी सफलता का 

रूप ले लेती है 

जादू जैसी इस दुनिया में 

कोई चीज नहीं 

किस्मत का कोई नहीं खाता

हर व्यक्ति को एक सही दिशा में 

मेहनत करनी पड़ती है और 

हर दिन करनी पड़ती है 

लगातार करनी पड़ती है 

जीवन भर करनी पड़ती है 

सफलता हासिल करने का 

अर्थ फिर यह होता है कि 

एक मंजिल तक का सफर तय 

कर लिया है 

एक पड़ाव पार कर लिया है 

इसका मतलब यह नहीं कि 

बस यही कोई रुक जाये 

सफर तो लगातार जारी 

रहना चाहिए 

बिना रुके किसी को भी 

चलते रहना चाहिए 

सफलता के नशे में चूर होकर 

नया कुछ सीखने की प्रक्रिया को 

कभी रोकना नहीं चाहिए 

सफलता से बहुत अधिक 

प्रभावित नहीं होना चाहिए 

सफलता और विफलता 

यह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं 

सफलता से खुश और 

विफलता से दुखी नहीं होना चाहिए 

जीवन में सफल हों या 

विफल 

दोनों ही दशाओं में 

व्यवहार एक सा रखना चाहिए 

सफलता मिलने पर 

और सफल होने की कोशिश 

करते रहें और 

दूसरों को भी सफल बनाने के 

प्रयास करें 

समाज के कल्याण के लिए 

हमेशा उचित प्रयास करें 

सफलता को एक सामान्य 

प्रक्रिया ही समझे 

सफलता बस किसी को एक 

सही दिशा निर्देश देती है 

मंजिल की 

तरफ उसके कदम 

बढ़ाने के 

सफलता के फल का स्वाद चखे 

औरों को भी उस खुशी में 

शामिल करें और 

बस सबको साथ लेकर 

अगली सफलता पाने के लिए 

आगे बढ़े।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational