STORYMIRROR

Archana Verma

Abstract

3  

Archana Verma

Abstract

मेरे दर्द

मेरे दर्द

1 min
192

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं

इन्हें अपनी आँखों का पता

क्यों दूँ?

तरसे और बरसे,

इन्हें अपने दर्दों से

वो लगाव क्यों दूँ?

मेरा अंधापन मेरी आँखों को

चुभता है

पर अपने लिए फैसलों पर

इसे रोने क्यों दूँ?

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं

इन्हें अपनी आँखों का पता

क्यों दूँ?

बहुत कुछ देखा

इन आँखों ने

अब ये भी थक गई हैं

चैन से जीने दूँ अब इनको भी

थोड़ा आराम

क्यों न दूँ?

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं

इन्हें अपनी आँखों का पता

क्यों दूँ….?



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract