STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Abstract

4  

Bhawana Raizada

Abstract

मेल है दोनों का

मेल है दोनों का

1 min
23.7K

जन्मों जन्मों का बंधन यही,

ये विश्वास है दो दिलों का।

प्रेम का सागर बहता रहे यूँ ही,

रब से दुआ है, मेल है दोनों का।


सुख समृद्धि से महके जीवन की बगिया,

सात फेरों की सुगंध में लग न जाये नज़रिया।

चाँद सितारों की चमक से चमके कोना दिल का,

रब से दुआ है, मेल है दोनों का।


खुशियां जीवन में हर दिन रंग भर दें,

दोनों साथ मिलकर हर गम डोर कर दें।

जन्मों तक फैला रहे उजाला इंद्रधनुषी छटा का,

रब से दुआ है, मेल है दोनों का।


दोनों का ये साथ कभी न छूटे,

कोई भी कभी भी किसी से न रूठे।

उम्र भर यूँ ही रिश्ता निभाएं दिल का,

रब से दुआ है, मेल है दोनों का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract