STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

मेहनत रंग लाती है पर

मेहनत रंग लाती है पर

2 mins
240

एक बीज को 

उपजाऊ भूमि में 

बोने से 

वह एक पौधा बनकर उगता है 

प्रतिदिन 

एक लंबे समय तक उसकी 

उचित देखभाल हो तो वह 

एक वयस्क पेड़ बनता है 

बूंद बूंद पानी करके 

एक घड़ा भरता है 

एक एक पैसा जोड़ो तो 

धन का संचयन होता है 

मनुष्य के जीवन में 

कुछ भी असंभव नहीं 

सब कुछ संभव है लेकिन 

थोड़े से धैर्य की आवश्यकता है 

और 

एक उचित अवसर और 

समय की तलाश 

लगातार जारी रखनी पड़ती है 

कभी कहीं थककर 

रुक नहीं जाना चाहिए 

प्रयासों को निरंतर 

एक साकार रूप देने के लिए 

प्रयत्नशील रहना चाहिए 

हाथ में माया का अभाव हो 

तो क्या हुआ 

अनावश्यक खर्चो पर 

धन व्यय न करके 

उसे जितना संभव हो सके 

बचाना चाहिए 

घर परिवार में 

बच्चों को जो जेब खर्च 

मिलता है 

यह सीखने योग्य बात है कि 

वह उसकी 

किस तरह से बचत करते हैं 

एक एक पैसे को 

अपनी गुल्लक में 

कितने यत्न से जमा करते हैं 

बचपन में तो मन 

खिलाड़ी होता है लेकिन 

इस अल्हड़ उम्र में भी वह 

खुद पर नियंत्रण 

और 

आत्म अनुशासन 

का परिचय देते हैं 

क्या हम उम्र में इनसे बड़े 

लोग 

इन बच्चों से कोई शिक्षा 

ग्रहण नहीं कर सकते 

मनी प्लांट लगाने को 

घर में लगा लो लेकिन 

महज इसको लगाने से 

घर में पैसे की बरसात नहीं होती 

किसी कार्य में एकाग्रता से तो 

लगना होगा 

हमें जीवन में करना है क्या 

इसे बहुत कम उम्र होने पर ही 

सोचना होगा 

कोई काम छोटा या बड़ा नहीं 

होता 

जिस काम में हो रुचि 

उसे ही अपना पेशा बनाकर 

अपने व्यावसायिक जीवन की 

डगर पर आगे बढ़ना होगा 

किसी भी कार्य को 

जितना जल्दी हो सके 

आरंभ करना होगा 

आय कम हो 

लाभ कम हो 

यह कोई चिंता के विषय नहीं 

होने चाहिए 

आय के स्रोत 

समय के साथ बढ़ जायेंगे 

फिजूल के खर्चो पर नियंत्रण 

पाना है 

किसी की नकल नहीं करनी 

अपने काम में ही बस ध्यान 

लगाना है 

कार्य को कहीं बीच में नहीं 

रोकना 

इसे लगातार करते जाना है 

सफलता एक दिन निश्चित तौर पर 

आपके कदम चूमेगी 

अपने विकास पर सदैव ध्यान 

देने से 

धन धान्य व सुख समृद्धि की 

वृद्धि होती है 

एक पौधा 

समय के साथ ही 

एक पेड़ बनकर तैयार 

होता है 

ठीक उसी तरह 

किसी की मेहनत रंग 

लाती है पर 

आहिस्ता आहिस्ता 

थोड़ा थोड़ा धन संचित 

करने से रुपये पैसों की 

बौछार होती है पर 

आहिस्ता आहिस्ता।


இந்த உள்ளடக்கத்தை மதிப்பிடவும்
உள்நுழை

Similar hindi poem from Inspirational