STORYMIRROR

Shyam C Tudu

Inspirational

3  

Shyam C Tudu

Inspirational

मैं वादा नहीं करता

मैं वादा नहीं करता

1 min
326

मैं वादा नहीं करता

चाहे कोई भी

कराये

चाहे प्रेमिका हो

दोस्त हो

भाई हो

शिक्षक हो

या

और कोई

मैं वादा नहीं करता


वादा को

ढो कर कौन

घूमते फिरेगा

वादा के भार को

कौन उठायेगा

वादा की निष्ठुरता को

कौन बर्दाश्त करेगा

मैं वादा नहीं करता


जिंदगी में

एक ही वादा

किया और निभाया है मैंने

दादी को दिया गया वादा

दस पेड़ लगाने का वादा

और मैंने

पूरा भी किया

तब से

मैं वादा नहीं करता


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational